सामाजिक समरसता मंच ने दिया धरना

जल्द हो समस्याओं का निदानफोटो – मधेपुरा 17कैप्शन – प्रतिनिधि, मुरलीगंजमुरलीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में सामाजिक समरसता मंच ने विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक समरसता मंच के अध्यक्ष मो अफरोज अहमद ने की. मौके पर उन्होंने कहा कि मुरलीगंज से सहरसा के लिए दिन में ट्रेन, […]
जल्द हो समस्याओं का निदानफोटो – मधेपुरा 17कैप्शन – प्रतिनिधि, मुरलीगंजमुरलीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में सामाजिक समरसता मंच ने विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक समरसता मंच के अध्यक्ष मो अफरोज अहमद ने की. मौके पर उन्होंने कहा कि मुरलीगंज से सहरसा के लिए दिन में ट्रेन, सहरसा पूर्णिया ट्रेनों का विस्तारीकरण व मुरलीगंज स्टेशन का नाम उर्दू में लिखा जाये. उन्होंने कहा कि दिन में ट्रेन नहीं रहने से जिला मुख्यालय से लोगों का संपर्क टूट सा गया है. इस दौरान धरनार्थियों ने कहा कि सभी समस्या को जल्द दूर नहीं किया गया तो सभी संगठन एक साथ होकर उग्र आंदोलन करेंगे. मौके पर मो फिरोज, मो प्रवेज आलम, विकास कुमार, गुड्डु कुमार, मो सहनेबाज, कौसल कुमार, रोहित कुमार, राजा रमन, रमेश कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










