बढ़ चला बिहार कार्यक्रम को लेकर डीएम ने दिये निर्देश

Published at :15 Jul 2015 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
बढ़ चला बिहार कार्यक्रम को लेकर डीएम ने दिये निर्देश

प्रतिनिधि, मधेपुराजिले में जन भागीदारी कार्यक्रम ‘ बढ़ चला बिहार’ के कार्यान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने सभी अधिकारी को दिशा कई निर्देश. जिला के संपूर्ण विकास यात्रा में राज्य के जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी पहल है. कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के लिए एक व्यापक […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुराजिले में जन भागीदारी कार्यक्रम ‘ बढ़ चला बिहार’ के कार्यान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने सभी अधिकारी को दिशा कई निर्देश. जिला के संपूर्ण विकास यात्रा में राज्य के जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी पहल है. कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के लिए एक व्यापक दृष्टि पत्र तैयार किया जायेगा. जिसमें जिले के सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. समाज के सभी वर्गों के लोगों की राय लेकर विकास की योजनाओं का निर्माण करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है. जन भागीदारी कार्यक्रम जिले के गम्हरिया प्रखंड में रविवार से ही शुरू है. जिले भर के सभी प्रखंड के पंचायतों में कार्यक्रम पांच अगस्त तक चलेगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिला प्रशासन ने पीआर एजेंसी के माध्यम से छह जीपीएस युक्त मीनी ट्रक आवंटित किया गया है. एक तकनीशियन के साथ एक जन भागीदार संपर्क कर्ता की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिले के सभी गांव में भ्रमण के लिए पीआर एजेंसी के द्वारा प्लान तैयार किया गया. औसतन एक दिन में भागीदार रथ तीन से चार गांव का दौरा करेंगे. बिहार के विकास व बिहार की गौरव गाथा से संबंधित फिल्म का प्रसारण किया जायेगा. साथ ही जन भागीदारी संपर्क कर्ता द्वारा विकास मुद्दे पर बातचीत की जायेगी. जिले के सभी बीडीओ अपने स्तर से जन भागीदारी कार्यक्रम के अनुश्रवण के लिए प्रत्येक गांव के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पंचायत स्तरीय कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. साथ ही सभी सीओ व थानाध्यक्ष अपने – अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था बनाये रखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन