उचक्कों ने बाइक की डिक्की से उड़ाये 50 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन
उचक्कों ने बाइक की डिक्की से उड़ाये 50 हजार रुपये

उचक्कों ने बाइक की डिक्की से उड़ाये 50 हजार रुपये

विज्ञापन

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर चौक पर एक बाइक की डिक्की से उचक्कों 50 हजार रुपया उड़ा लिया. इस बाबत पीड़ित हनुमान नगर चौरा वार्ड 17 निवासी अरविंद कुमार मेहता ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक सिंहेश्वर शाखा से 50 हजार रुपया निकाला. पैसा बाइक की डिक्की में रखा. महावीर चौक पर रुक कर अन्य काम करने लगा. इसी दौरान बाइक सवार तीन उचक्कों ने पैसा उड़ा लिया. पीड़ित ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम को दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. क्षेत्र में लगे विभिन्न कैमरे के फुटेज चेक कर उचक्कों की पहचान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन