उचक्कों ने बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये उड़ाये

उचक्कों ने बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये उड़ाये
उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के एसबीआइ शाखा के सामने शुक्रवार को उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर 50 हजार रुपये उड़ा लिया. पीड़ित मानिकचंद मंडल ने बताया कि बाइक खड़ी कर पत्नी रंगीना देवी के साथ बैंक चले गये. वापस आने पर डिक्की का ताला टूटा हुआ था. पैसा गायब था. पीड़ित नगर परिषद उदाकिशुनगंज के वार्ड नंबर 10 फनहन का रहने वाला है. पीड़ित ने घटना की सूचना उदाकिशुनगंज पुलिस को दी. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, एसआइ अजीत कुमार, जितेन्द्र ठाकुर, एएसआई धनंजय गुप्ता व अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की. जानकारी के मुताबिक घटना आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










