10 को मधेपुरा में जुटेंगे जदयू के दिग्गज

Published at :05 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
10 को मधेपुरा में जुटेंगे जदयू के  दिग्गज

मधेपुरा. प्रदेश जदयू के द्वारा पटना में मुख्यमंत्री के आवास पर छह जून को निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. अब 10 जून को मधेपुरा के झल्लू बाबू सभागार में जदयू के प्रदेश स्तर के नेता जुटेंगे. शुक्रवार को मधेपुरा जिला जदयू के अध्यक्ष सियाराम यादव ने बताया कि जदयू के कार्यक्रम में फेरबदल […]

विज्ञापन

मधेपुरा. प्रदेश जदयू के द्वारा पटना में मुख्यमंत्री के आवास पर छह जून को निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. अब 10 जून को मधेपुरा के झल्लू बाबू सभागार में जदयू के प्रदेश स्तर के नेता जुटेंगे. शुक्रवार को मधेपुरा जिला जदयू के अध्यक्ष सियाराम यादव ने बताया कि जदयू के कार्यक्रम में फेरबदल कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि छह जून को निर्धारित कार्यक्रम को रद्द करने की सूचना प्रदेश महासचिव रविंद्र सिंह ने दूरभाष से जिला जदयू कार्यालय में दी. उन्होंने कहा है कि यह कार्यक्रम अब मधेपुरा जिला मुख्यालय में 10 जून को होगी. इस कार्यक्रम में प्रदेश के नेता पूर्व विधायक सतीश कुमार के साथ-साथ प्रदेश के अन्य नेता, स्थानीय मंत्री, विधायक, विधान पार्षद शिरकत करेंगे. इस दौरान महेंद्र पटेल नरेश पासवान, डॉ विजेंद्र कुमार, नीरज, केबी क्रांति आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन