समाहरणालय के समीप किया प्रदर्शन

प्रतिनिधि, मधेपुराविश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति पटना के आह्वान पर जिला इकाई ने गुरुवार को समाहरणालय के समीप धरना देते हुए प्रदर्शन किया. मौके पर समिति के सचिव व जिला मंत्री जानेश्वर शर्मा ने कहा कि बढ़ई व लोहार की 78 लाख जन संख्या रहने के बावजूद राज सत्ता में उनकी भागीदारी शून्य है. उन्होंने […]
प्रतिनिधि, मधेपुराविश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति पटना के आह्वान पर जिला इकाई ने गुरुवार को समाहरणालय के समीप धरना देते हुए प्रदर्शन किया. मौके पर समिति के सचिव व जिला मंत्री जानेश्वर शर्मा ने कहा कि बढ़ई व लोहार की 78 लाख जन संख्या रहने के बावजूद राज सत्ता में उनकी भागीदारी शून्य है. उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के पूर्ति के लिए इस धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. समिति के अध्यक्ष ललित नारायण शर्मा ने कहा कि हमारी दस सूत्री मांग जब तक नहीं पूरी होती है, आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर उपाध्यक्ष सीता राम शर्मा, राम चंद्र शर्मा, दिलीप शर्मा, दिनेश शर्मा, सुनील शर्मा, अभिनंदन शर्मा, उमेश शर्मा, कैलाश शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में शिल्प विकास समिति के जिला कमेटी के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










