कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए बैठक आयोजित

प्रतिनिधि, उदाकिशनुगंजसात जून को आलमनगर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं सम्मेलन पूरैनी बाजार होगी. जिसकी सफलता को लेकर गुरुवार देर शाम स्थानीय प्रखंड के तहत मंजौरा में अवकाश प्राप्त पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र पासवान के आवास पर बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए […]
प्रतिनिधि, उदाकिशनुगंजसात जून को आलमनगर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं सम्मेलन पूरैनी बाजार होगी. जिसकी सफलता को लेकर गुरुवार देर शाम स्थानीय प्रखंड के तहत मंजौरा में अवकाश प्राप्त पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र पासवान के आवास पर बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी नेता चंदन सिंह ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव को ध्यान में रख कर ही कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिए यह सम्मेलन किया जा रहा है. सम्मेलन को भाजपा पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह संबोधित करेंगे. इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरविंद कुमार, मोरचा के जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार मंडल, उपेंद्र पासवान, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र प्रसाद सिंह भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










