प्रेमी संग गयी थी विवाहिता प्रियंका

Published at :05 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी संग गयी थी विवाहिता प्रियंका

प्रतिनिधि, शंकरपुरथाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोल्हुआ से सात मई को गायब हुई विवाहिता प्रियंका को शंकरपुर पुलिस ने कुमारखंड थाना के केटगामा गांव से बरामद कर लिया. भर्राही ओपी क्षेत्र के महेशुआ पंचायत के चौसार गांव निवासी उपेंद्र रजक ने शंकरपुर थाने में आवेदन देकर उनकी विवाहिता पुत्री प्रियंका के शंकरपुर के कोल्हुआ ससुराल […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शंकरपुरथाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोल्हुआ से सात मई को गायब हुई विवाहिता प्रियंका को शंकरपुर पुलिस ने कुमारखंड थाना के केटगामा गांव से बरामद कर लिया. भर्राही ओपी क्षेत्र के महेशुआ पंचायत के चौसार गांव निवासी उपेंद्र रजक ने शंकरपुर थाने में आवेदन देकर उनकी विवाहिता पुत्री प्रियंका के शंकरपुर के कोल्हुआ ससुराल से ससुरालवालों द्वारा गायब करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उन्होंने अपने दामाद अरविंद रजक व उनके माता-पिता पर अपहरण कर गायब करने का आरोप लगाया था. प्रियंका की बरामदगी के लिए शंकरपुर पुलिस ने अपहृत लड़की की मोबाइल नंबर की पड़ताल शुरू की. अंतत: गुरुवार की रात्रि मोबाइल लोकेशन के आधार पर कुमारखंड थाना क्षेत्र के केटगामा गांव के महंथी यादव के घर से प्रियंका को बरामद कर लिया गया. प्रियंका ने शंकरपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक को बताया कि वह शादी से पहले ही केटगामा निवासी प्रमोद कुमार यादव से प्रेम करती थी. सात मई को प्रमोद के साथ भाग कर उसने पहले सिहेंश्वर मंदिर में विवाह किया और आठ मई को कोर्ट में शादी की. इस बाबत थाना अध्यक्ष महेश रजक ने बताया कि प्रियंका को मेडिकल जांच के लिए सदर स्पताल मधेपुरा भेजा जा रहा है. उसके बाद मधेपुरा कोर्ट में पेश किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन