जमीन के अभाव में स्कूल भवन विहीन, शैक्षणिक कार्य बाधित

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा.स्थानीय प्रखंड के तहत एक दर्जन से भी अधिक स्कूल जमीन के अभाव में वर्षों से भवन विहीन है. जिसके कारण इन विद्यालयों में पठन पाठन का कार्य बाधित है. बीआरसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों की संख्या 138 है. जिसमें 22 प्राथमिक विद्यालय अभी भी […]
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा.स्थानीय प्रखंड के तहत एक दर्जन से भी अधिक स्कूल जमीन के अभाव में वर्षों से भवन विहीन है. जिसके कारण इन विद्यालयों में पठन पाठन का कार्य बाधित है. बीआरसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों की संख्या 138 है. जिसमें 22 प्राथमिक विद्यालय अभी भी भवन विहीन है. चूंकि ऐसे स्कूलों को अभी तक जमीन भी उपलब्ध नहीं हो सका है. ऐसे स्कूल खास कर नव सृजित प्राथमिक विद्यालय ही है. जिसकी स्थापना 2006 ई में की गयी है इसके पास जमीन अभी भी नहीं है. जमीन व भवन की कमी को देखते हुए राज्य सरकार के आदेश पर विभागीय पदाधिकारी ने पड़ोस के स्कूल में वर्ग संचालन का आदेश दिया था. लेकिन नव सृजित प्राथमिक विद्यालय जौतेली वार्ड नंबर 11 के पास जमीन भी और भवन निर्माण के लिए 2008 ई में राशि भी आवंटित की गयी थी. फिर भी भवन निर्माण कार्य अभी तक नहीं कराया जा सका है. जबकि राशि की निकासी 2008 में ही कर ली गयी है. प्रशासन भी भवन निर्माण कराये जाने के लिए अपने प्रभाव का उपयोग करने से पीछे रही है. भवन नहीं रहने के कारण उक्त स्कूल के छात्रों की नियमित वर्ग संचालन उत्क्रमित मध्य विद्यालय जौतेली में करने का आदेश प्रधानाध्यापक को बीइओ ने दिया था. लेकिन एचएम द्वारा उक्त आदेश को ठेंगा दिखाते हुए आज भी शिक्षा समिति के सचिव के दरवाजे पर ही वर्ग संचालन कार्य चला रहे है. इस तरह जमीन व भवन के नहीं रहने से छात्रों के पठन पाठन के कार्य पर प्रतिकू ल असर पर रहा है. ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना करना बेईमानी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










