डकैती की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार

Published at :21 May 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
डकैती की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार

फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – प्रेस वार्ता करते एसपी भान टेकठी हाइस्कूल मैदान पर अपराध की योजना बना रहे थे अपराधीछापेमारी के दौरान दो अपराधी भागने में सफलएसपी ने कहा इन गिरफ्तारी से कम होगा लूट पाट की घटनाप्रतिनिधि, मधेपुरा सदर थाना पुलिस ने भान टेकठी हाइस्कूल मैदान की घेराबंदी कर डकैती की योजना बना […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – प्रेस वार्ता करते एसपी भान टेकठी हाइस्कूल मैदान पर अपराध की योजना बना रहे थे अपराधीछापेमारी के दौरान दो अपराधी भागने में सफलएसपी ने कहा इन गिरफ्तारी से कम होगा लूट पाट की घटनाप्रतिनिधि, मधेपुरा सदर थाना पुलिस ने भान टेकठी हाइस्कूल मैदान की घेराबंदी कर डकैती की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किया. इस बाबत गुरुवार को एसपी आशिष भारती ने सदर थाना पर प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि भान टेकठी हाइस्कूल मैदान पर अपराधियों के जुटने की गुप्त सूचना मिली थी. सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में जब पुलिस स्कूल मैदान पर पहुंची तो अपराधी भागने लगे. इस दौरान पुलिस दो अपराधियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधी मुन्ना कुमार साहुगढ़ पंचायत के दिवानी टोला का निवासी है. वहीं दूसरा अपराधी संजय यादव घैलाढ़ थाना क्षेत्र के महुआ गांव का रहने वाला है. एसपी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया है कि आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से सभी जुटे हुए थे. भागने में सफल रहे अपराधी सुनील यादव व भरत यादव की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने आशा जाहिर किया कि इन अपराधियों के गिरफ्तार होने से आपराधिक घटनाओं में कमी आयेगी. गिरफ्तारी टीम में कमांडो दस्ता के विपिन कुमार, उदय कुमार, राजेंद्र कुमार यादव, अभिमन्यु उरांव, चौकीदार मोइन व अशोक सादा शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन