होटल सिंहेश्वर बिहार के कर्मी हड़ताल पर

Published at :20 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
होटल सिंहेश्वर बिहार के कर्मी हड़ताल पर

फोटो – मधेपुरा 10कैप्शन – तालाबंदी कर नारेबाजी करते कर्मी पर्यटन विभाग द्वारा संचालित इस होटल में हड़ताल रहने से परेशान हो रहे शादी करवाने वाले परिजन- सिंहेश्वर. स्थायी नियुक्ति व वेतनमान की मांग को लेकर बिहार स्टेट टूरिजम डवलपमेंट कॉपरेशन के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है. कर्मचारियों के हड़ताल के कारण सिंहेश्वर […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 10कैप्शन – तालाबंदी कर नारेबाजी करते कर्मी पर्यटन विभाग द्वारा संचालित इस होटल में हड़ताल रहने से परेशान हो रहे शादी करवाने वाले परिजन- सिंहेश्वर. स्थायी नियुक्ति व वेतनमान की मांग को लेकर बिहार स्टेट टूरिजम डवलपमेंट कॉपरेशन के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है. कर्मचारियों के हड़ताल के कारण सिंहेश्वर मंदिर परिसर स्थित होटल सिंहेश्वर बिहार में श्रद्धालु की परेशानी बढ़ गयी है. सोमवार से हड़ताल पर गये कर्मी होटल के मुख्य द्वारा पर तालाबंदी कर धरना पर बैठे हुए है. कर्मियों ने बताया कि करोड़ों रुपया राजस्व जुटाने के बावजूद कॉपरेशन कर्मियों को संविदा भाउचर और दैनिक भत्ता पर कार्य कर रहे है, जो नीति संगत नहीं है. कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगा. हड़ताल पर बैठे होटल के प्रबंधक मुकेश कुमार रवि कुमार, मुरारी कुमार, मोहन प्रसाद यादव, अनिल मल्लिक, आदि ने बताया कि राज्यव्यापी आह्वान पर हड़ताल जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन