डेढ़ सौ महोगनी के पौधों को काट कर फेंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Feb 2015 12:50 PM (IST)
विज्ञापन

सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र के जजहट सबैला पंचायत भेलवा गांव में गुरुवार की रात भूमि विवाद में एक पक्ष के लोगों ने 150 महोगनी के पौधों को काट कर फेंक दिया. इस बाबत भूमि मालिक दिलीप चौधरी ने सिंहेश्वर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन में दिलीप चौधरी ने कहा कि […]
विज्ञापन
सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र के जजहट सबैला पंचायत भेलवा गांव में गुरुवार की रात भूमि विवाद में एक पक्ष के लोगों ने 150 महोगनी के पौधों को काट कर फेंक दिया. इस बाबत भूमि मालिक दिलीप चौधरी ने सिंहेश्वर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है.
आवेदन में दिलीप चौधरी ने कहा कि है गुरुवार की रात दो बजे संजीव मिश्र हथियार लेस आधा दर्जन अज्ञात अपराधियों के साथ पहुंच कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे. डर के कारण बगीचा मालिक दिलीप चौधरी घबरा बस्ती के तरफ भाग गया. थोड़ी देर बाद जब बगीचा मालिक ग्रामीणों के साथ बगीचा पहुंचे तो 150 महोगनी के पौधे कटे हुए मिले. आवेदन में पानी के मोटर लूट कर ले जाने का आरोप भी लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










