जिप अध्यक्षा ने किया भागवत कथा का उद्घाटन

फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन – उद्घाटन करते जिप अध्यक्षा व अतिथि. मुरलीगंज. प्रखंड के पोखराम परमानंदपुर पंचायत में सार्वजनिक दुर्गा स्थान के प्रांगण में आयोजित सात आयोजित दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा वाचन का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष ने किया. मौके पर जिप अध्यक्ष मंजु देवी ने कहा कि जो व्यक्ति अपने मन, वचन व कर्म से […]
फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन – उद्घाटन करते जिप अध्यक्षा व अतिथि. मुरलीगंज. प्रखंड के पोखराम परमानंदपुर पंचायत में सार्वजनिक दुर्गा स्थान के प्रांगण में आयोजित सात आयोजित दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा वाचन का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष ने किया. मौके पर जिप अध्यक्ष मंजु देवी ने कहा कि जो व्यक्ति अपने मन, वचन व कर्म से निर्मल होकर भगवान का आराधना करते हैं, वही सच्चे होते है. मौके पर उपस्थित जिला योजना समिति सदस्य सह नगर पार्षद श्वेत कमल बौआ जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन में संत की हर वाणी प्रेरणा दायिक होती है, जो व्यक्ति संसार में मान-अपमान को त्याग कर जीवन व्यतित करते हैं सबसे ज्ञानी व्यक्ति वहीं होता है. शिक्षक संघ राज्य प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार ने कहा कि भागवत कथा का वाचन हिंसा, क्रूरता, कपटी व्यवहार से मुक्ति दिला कर लोगों के लिए सही मार्ग पर चलने का एक मात्र संकल्पित ऐतिहासिक मार्ग है. सात आयोजित दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा वाचन का आयोजन धर्मदास जी, दिनानाथ पासवान व रंजीत यादव के द्वारा किया गया. कथा का वाचन अयोध्या के प्रसिद्घ संत श्री शंभु चेतन्य महाराज के द्वारा किया गया. मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव डॉ राजेश रतन मुन्ना, पैक्स अध्यक्ष सुजेंद्र यादव , पूर्व मुखिया गजेंद्र यादव, मुकेश यादव, कृष्ण कु केसरी, भोगी ऋषिदेव, अशोक ऋषिदेव, जामुन प्र यादव, राज कुमार, नरेश शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










