कन्या विवाह योजना की राशि वितरित

फोटो जरूरीफोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – वितरण करते प्रमुख व अधिकारी एवं अन्य. बिहारीगंज. प्रखंड परिसर में शुक्रवार को कन्या विवाह योजना के तहत लाभुकों के बीच चेक का वितरण प्रखंड प्रमुख चंदा देवी के द्वारा किया गया. जिसमें समान्य घटक व विशेष घटक के लाभुकों के बीच वित्तीय 2011-12, 2012-13 राशि का वितरण किया […]
फोटो जरूरीफोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – वितरण करते प्रमुख व अधिकारी एवं अन्य. बिहारीगंज. प्रखंड परिसर में शुक्रवार को कन्या विवाह योजना के तहत लाभुकों के बीच चेक का वितरण प्रखंड प्रमुख चंदा देवी के द्वारा किया गया. जिसमें समान्य घटक व विशेष घटक के लाभुकों के बीच वित्तीय 2011-12, 2012-13 राशि का वितरण किया जा रहा है. मौके पर बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि इस मद में छह लाख रुपया है, जो सभी लाभुकों के बीच वितरण किया जाना है. बीडीओ ने कहा कि जिन लाभुकों का बैंक में खाता खुल गया है और जिसका खाता नहीं खुला है वे लाभुक निश्चित रूप से अपना खाता बैंक में खुलवा लें. साथ उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बिचौलिये के झांसे में न आये. अगर किसी भी लाभुक को किसी भी प्रकार की परेशानी हो वे कार्यालय पहुंच कर अपनी समस्या बतायें. उसका तुरंत निष्पादन किया जायेगा. मौके पर गमैल पंचायत के मुखिया बीबी जैतुन, शेखपुरा के मुखिया विंदेश्वरी मंडल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










