ePaper

विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में पंजीकृत हुए 255 प्रतिभागी

Updated at : 16 Mar 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में पंजीकृत हुए 255 प्रतिभागी

विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रविवार की शाम तीन बजे तक मधेपुरा, सहरसा एवं सुपौल जिला मिलाकर 255 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया है.

विज्ञापन

मधेपुरा. विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रविवार की शाम तीन बजे तक मधेपुरा, सहरसा एवं सुपौल जिला मिलाकर 255 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया है. यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुधांशु शेखर ने दी. डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि युवा संसद कार्यक्रम युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. आयोजन समिति की ओर से इस कार्यक्रम को सफल एवं शानदार बनाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को 12:30 बजे से महाविद्यालय प्राचार्य प्रो डा कैलाश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक होगी. इसमें नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक हुस्न जहां तथा एनएसएस समन्वयक डॉ उपेंद्र प्रसाद यादव उपस्थित रहेंगे.

20 मार्च को होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता

डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि सभी प्रतिभागियों द्वारा माय भारत पोर्टल पर अपलोड किये गये वीडियो की 17 मार्च एवं 18 मार्च तक स्क्रीनिंग की जायेगी. इसके बाद उनमें से 150 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा. तीनों जिलों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में 20 मार्च को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक होगा.

एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर देना है भाषण

डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर तीन मिनट का भाषण देना है. इस निर्धारित अवधि में प्रतिभागियों का मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर किया जायेगा. इसमें सामग्री प्रासंगिकता में 20, स्पष्टता एवं संरचना में 15, मौखिक संचार एवं बॉडी लैंग्वेज में 25, नवाचार एवं रचनात्मकता में 20, भाषा एवं प्रवाह में 10 तथा समय का पालन में 10 अंक निर्धारित है.

प्रतियोगिता के लिए बनाये गये हैं पांच निर्णायक

डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पांच निर्णायक बनाये गये हैं. इनमें ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के एनसीसी पदाधिकारी ले गुड्डु कुमार, एमएचएम कॉलेज सोनवर्षा सहरसा के असिस्टेंट प्रोफेसर शशिकांत कुमार, नेहरू युवा केंद्र में महानिदेशक प्रतिनिधि डा रंजन यादव, सियाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगवनी मधेपुरा की शिक्षिका शशिप्रभा जायसवाल एवं सार्क इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य हर्षवर्धन सिंह राठौर के नाम शामिल हैं.

सभी प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाण पत्र

डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बस या रेल का टिकट देने पर, उसका भाड़ा दिया जायेगा. सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा. 10 प्रतिभागियों को बिहार विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा.

कुलपति एवं विधानसभा उपाध्यक्ष की रहेगी उपस्थिति

20 मार्च को 11:30 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा. इसमें बीएनएमयू कुलपति प्रो डॉ विमलेंदु शेखर झा एवं बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने अपनी उपस्थिति की सहमति प्रदान कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन