फसल विविधिकरण पर पांच दिवसीय राज्यबाह्य प्रशिक्षण को लेकर 20 किसान रांची हुए रवाना

Updated:
विज्ञापन
फसल विविधिकरण पर पांच दिवसीय राज्यबाह्य प्रशिक्षण को लेकर 20 किसान रांची हुए रवाना

फसल विविधिकरण पर पांच दिवसीय राज्यबाह्य प्रशिक्षण को लेकर 20 किसान रांची हुए रवाना

विज्ञापन

मधेपुरा. राज्य के बाहर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मधेपुरा अनुमंडल के सभी प्रखंडों से चयनित 20 प्रगतिशील किसान सोमवार को रांची के लिए रवाना हुए. मोबाइल एग्रीकल्चरल स्कूल एंड सर्विसेज, रांची में फसल विविधिकरण विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा. किसानों को जिला कृषि पदाधिकारी-सह-आत्मा के परियोजना निदेशक रितेश रंजन ने रवाना किया. डीएओ ने बताया कि 29 दिसंबर 2025 से दो जनवरी 2026 तक प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को फसल विविधिकरण से संबंधित आधुनिक व उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी जायेगी. इससे वे वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर खेती कर सकें. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण उपरांत कृषक आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रयोग कर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे तथा प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान व अनुभवों को जिले के अन्य कृषकों के साथ साझा करेंगे. इससे जिले में कृषि उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ावा मिलेगा. प्रशिक्षण दल के साथ टीम लीड आत्मा के उप परियोजना निदेशक रंजीत कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक धनंजय कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन