शंकरपुर में पान विक्रेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Published at :18 Nov 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
शंकरपुर में पान विक्रेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

फोटो – विरोध प्रदर्शन 10कैप्शन – विरोध करते विक्रेता. प्रतिनिधि, शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र में पान विक्रेताओं ने सरकार के द्वारा जरदा, गुटखा सहित अन्य तंबाकू उत्पादों पर रोक लगाने के विरोध में अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया. सरकार विरोधी नारा लगाया गया. उनलोगों का कहना था कि अगर सरकार उनके पक्ष में कोई ठोस […]

विज्ञापन

फोटो – विरोध प्रदर्शन 10कैप्शन – विरोध करते विक्रेता. प्रतिनिधि, शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र में पान विक्रेताओं ने सरकार के द्वारा जरदा, गुटखा सहित अन्य तंबाकू उत्पादों पर रोक लगाने के विरोध में अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया. सरकार विरोधी नारा लगाया गया. उनलोगों का कहना था कि अगर सरकार उनके पक्ष में कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका करारा जवाब दिया जायेगा. संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार को सबसे पहले शराब पर प्रतिबंध लगाना चाहिए. जिससे लाखों की जिंदगी तबाह हो जाती है. विरोध प्रकट करने वालों में सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष सोने लाल दास, सिहेंश्वर यादव, प्रमोद कुमार, पिंटु कुमार, मनीष, अखिलेश यादव, श्याम मुखिया, अरुण कुमार, बच्चन मंडल, अनिल, रमेश, छोटू, दिवानी, हरिलाल, लालकुन, कार्तिक, अजय, अशोक, संतोष सहित दर्जनों पान दुकानदार शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन