सांसद का बिहारीगंज में हुआ स्वागत

प्रतिनिधि, बिहारीगंज पूर्णिया के सांसद संतोष कुमार कुशवाहा मंगलवार को मोहनपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार के घर पहुंचे. पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सांसद का स्वागत किया गया. सांसद को शॅाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. मौके पर सांसद ने कहा कि पूर्णिया जिले के साथ-साथ बिहारीगंज के लोगों के लिए सदैव […]
प्रतिनिधि, बिहारीगंज पूर्णिया के सांसद संतोष कुमार कुशवाहा मंगलवार को मोहनपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार के घर पहुंचे. पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सांसद का स्वागत किया गया. सांसद को शॅाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. मौके पर सांसद ने कहा कि पूर्णिया जिले के साथ-साथ बिहारीगंज के लोगों के लिए सदैव काम करने के लिए तात्पर्य रहेंगे. पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगला मुख्यमंत्री महा गंठबंधन का होगा. इसमें सांसद श्री कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. मौके पर जदयू वरिष्ठ नेता शंकर कुशवाहा, भारत विकास मोरचा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय, सुजीत मेहता, राजकुमार मंडल, वीरेंद्र आजाद, प्रभाकर दरवे, रंजीत मेहता, विजय मंडल, अरुण मेहता, शिव चंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










