संगठन की स्थापना दिवस मनायी गयी

Published at :15 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन की स्थापना दिवस मनायी गयी

प्रतिनिधि, मधेपुरा नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में संगठन की स्थापना दिवस मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में धूम-धाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशो कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि युवा देश ही नहीं विश्व की बड़ी शक्ति है. नेहरू युवा केंद्र संगठन की स्थापना युवाओं को संगठित, अखंडता […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में संगठन की स्थापना दिवस मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में धूम-धाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशो कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि युवा देश ही नहीं विश्व की बड़ी शक्ति है. नेहरू युवा केंद्र संगठन की स्थापना युवाओं को संगठित, अखंडता कायम के उद्देश्य से किया गया था. इस कार्य के लिए युवाओं को आगे आने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन चौसा के वीरेंद्र कुमार वीरु ने किया. धन्यवाद ज्ञापन केंद्र के जिला लेखापाल सत्य नारायण यादव ने किया. इस मौके पर एनवाइसी राहुल कुमार यादव, बाल कृष्ण, मुस्तकीम, रोजश कुमार, सतीश कुमार, सज्जव, सुधांशु, प्रतिम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन