ePaper

टेंपो से 1367 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद

Updated at : 24 Aug 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
टेंपो से 1367 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद

थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने एक टेंपो पर लदा सात बोरी में बंद एक सौ एमएल के 1367 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है.

विज्ञापन

टेंपो पर लदी सात बोरी में था कफ सिरप, चालक फरार उदाकिशुनगंज. थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने एक टेंपो पर लदा सात बोरी में बंद एक सौ एमएल के 1367 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है. पुलिस ने टेंपो को जब्त कर लिया है, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहा. पुलिस ने वाहन के निबंधन संख्या के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन गाड़ी चालक और मालिक का नाम पता नहीं चल पाया. बरामद कोडीनयुक्त कफ सिरप के संबंध में रात्रि गश्ती में शामिल पुलिस पदाधिकारी जितेन्द्र ठाकुर ने मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दारोगा जितेन्द्र ठाकुर और अन्य पुलिस बल के साथ रात्रि गश्ती पर थे. गश्ती के क्रम में रविवार की सुबह समय करीब 3:55 बजे उदाकिशुनगंज बैंक चौक से बाईपास होते हुए कॉलेज चौक की तरफ जा रहे थे. पुलिस ने कॉलेज चौक की ओर से एक टेंपो आते देखा. नहर पुल के पास टेंपू चालक को रूकने का इशारा किया, लेकिन टेंपू चालक तेज रफ्तार से भागने लगा. शक के आधार पर पुलिस ने टेंपो का पीछा किया तो चालक उदाकिशुनगंज रामटोली वार्ड चार स्थित भरत कुमार राम, पिता अशेश्वर राम के दरवाजे पर टेंपो छोड़कर भाग निकला. लोगों के समक्ष टेंपू की तलाशी ली गयी. इसमें पीछे सीट पर लदे उजले रंग के सात बोरी में एक सौ एमएल के 1367 बोतल कोडिनयुक्त सिरप बरामद हुआ. मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन