मधेपुरा में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या

पुरैनी(मधेपुरा) : पुरैनी थाने की नरदह पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया नीलम देवी के पति अनिल कुमार यादव दुहबी-सुहवी निवासी एक शादी समारोह से भोज खाकर लौटने के दौरान सोमवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की सुबह को एसएच […]
पुरैनी(मधेपुरा) : पुरैनी थाने की नरदह पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया नीलम देवी के पति अनिल कुमार यादव दुहबी-सुहवी निवासी एक शादी समारोह से भोज खाकर लौटने के दौरान सोमवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की सुबह को एसएच 58 को जाम कर पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
एसडीओ व एसडीपीओ के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आवागमन बहाल किया गया. पूर्व मुखिया अनिल कुमार यादव सोमवार को नरदह पंचायत के वार्ड छह के वार्ड सदस्य मंगल मेहता की बहन की शादी समारोह में भोज खाने गये थे. लौटने के दौरान तीन अपराधियों ने गोली मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










