रौता में 10 घर जले, लाखों की क्षति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Apr 2019 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

कुमारखंड : थाना अंतर्गत रौता पंचायत में बिजली की शॉट सर्किट से आग लग गयी. इससे छह परिवारों के दस घर जल गये. इससे लाखों की क्षति हुई. जानकारी के अनुसार पंचायत के वार्ड 15 में रविवार की रात्रि कामेश्वर यादव के घर में बिजली की शॉट सर्किट के कारण आग लग गयी. इससे कामेश्वर […]
विज्ञापन
कुमारखंड : थाना अंतर्गत रौता पंचायत में बिजली की शॉट सर्किट से आग लग गयी. इससे छह परिवारों के दस घर जल गये. इससे लाखों की क्षति हुई. जानकारी के अनुसार पंचायत के वार्ड 15 में रविवार की रात्रि कामेश्वर यादव के घर में बिजली की शॉट सर्किट के कारण आग लग गयी.
इससे कामेश्वर यादव, संजय यादव, बबिता देवी, रूपेश कुमार, पुनम देवी, कौशल कुमार के घर आग के चपेट में आ गया. वहीं स्थानीय लोगों ने पूरण यादव के घर को अग्नि की भेंट चढने से बचा लिया. इसी दौरान पूनम देवी के घर में रखे प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रथम किस्त की राशि 40 हजार रुपया जल गया. जीविका समूह के कौशल कुमार का 11 हजार भी अग्नि की भेंट चढ़ गया.
पीड़ित परिवारों ने बताया कि दो लाख नकद समेत पांच मोबाइल, अनाज, कपड़ा, पलंग, कुर्सी, टीभी समेत जमीन का दस्तावेज भी अग्नि की भेंट चढ़ गया. आग पर नियंत्रण पाने में परेशानी होता देख पंचायत समिति सदस्य कमलेश यादव ने अग्निशामक दल को फोन कर सूचना दी. सूचना पाते ही अग्निशामक दल भी वहां पहुंच गये. इसी बीच स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए मशीन लगाकर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया.
आगजनी के घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि अशोक मेहता, सरपंच नीलम देवी, राजेन्द्र यादव, ललटु यादव, सुनील यादव, जयकृष्ण यादव, बासो यादव, महानंद यादव, विजेंद्र यादव, अनिल यादव, महेश यादव आदि ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया तथा अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही सीओ ने राजस्व कर्मचारी को अनुग्रह अनुदान के लिए जांच कर प्रस्ताव देने का आदेश दिया है. इस संबंध में सीओ ने कहा कि पीड़ितों को शीघ्र अनुग्रह राशि उपलब्ध करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




