जुलाई में बन कर तैयार हो जायेगा निर्माणधीन पानी टंकी, रेलकर्मी व यात्रियों को मिलेगा शुद्ध पानी

Updated at : 07 Mar 2019 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
जुलाई में बन कर तैयार हो जायेगा निर्माणधीन पानी टंकी, रेलकर्मी व यात्रियों को मिलेगा शुद्ध पानी

कर्मियों व यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेल परिसर अंतर्गत आवासीय क्वार्टर व स्टेशन में चार माह बाद शुद्ध जल की सप्लाई शुरू हो जायेगी, जिसका निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जून में निर्माणधीन पानी टंकी का निर्माण कार्य पूरा कर कार्य एजेंसी उसे रेलवे को सुपुर्द […]

विज्ञापन

कर्मियों व यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेल परिसर अंतर्गत आवासीय क्वार्टर व स्टेशन में चार माह बाद शुद्ध जल की सप्लाई शुरू हो जायेगी, जिसका निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जून में निर्माणधीन पानी टंकी का निर्माण कार्य पूरा कर कार्य एजेंसी उसे रेलवे को सुपुर्द कर देगी.

मालूम हो कि बीते वर्ष नवंबर माह में स्टेशन परिसर के पश्चिम भाग में रेलवे की खाली जमीन पर पानी टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ. उम्मीद जतायी जा रही है कि तीन से चार माह में पानी टंकी बन कर तैयार हो जायेगा. जिसके बाद रेलवे परिसर में रहने वाले लोगों को जलसंक्रमण से मुक्ति मिल जायेगी.
आयरनयुक्त पानी से मिलेगी मुक्ति: नये पानी टंकी के शुरू होने से रेल कर्मी व यात्रियों को आयरनयुक्त पानी से छुटकारा मिल जायेगा.
फिलवक्त आवासीय क्वार्टर व स्टेशन परिसर में ट्यूबल से काम चल रहा है, जिससे आयरनयुक्त व फ्लोराईड पानी निकलता है. मालूम हो कि पानी टंकी के अभाव में रेलवे आवासीय परिसर में पाइप से पानी की सप्लाई पांच वर्षों से बंद है. जलापूर्ति बंद रहने की वजह से लोगों को आरओ वॉटर दूसरे जगहों से खरीद करनी पड़ती है.
एक करोड़ रुपये से हो रहा टंकी का निर्माण
रेलवे की पानी टंकी का निर्माण लगभग एक करोड़ की राशि से हो रहा है. निर्माण कार्य अशीत इंजिकोम प्राइवेट ली. समस्तीपुर द्वारा किया जा रहा है. कंपनी को रेलवे द्वारा ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है.
पानी टंकी की क्षमता है 50 हजार गैलन
रेल परिसर में बन रहे पानी टंकी की क्षमता भविष्य की जरूरत को ध्यान में रख कर बनाया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में रेल कर्मियों के लिए 50 नए क्वार्टर बनाये जाएंगे. स्टेशन सहित रेल परिसर का विकास होगा. दौरम मधेपुरा स्टेशन पर कई नये कार्यालय भी खुलेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन