कार्यपालक सहायक ने काला बिल्ला लगा कर किया काम, जताया विरोध

Updated at : 07 Mar 2019 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यपालक सहायक ने काला बिल्ला लगा कर किया काम, जताया विरोध

मधेपुरा : बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्वान पर संघ के सदस्यों ने बुधवार को कार्यालय में काला बिल्ला लगा कर कार्य किया. कर्मी मांगों के समर्थन में सरकार के विरुद्ध अपना रोष जता रहे है. मालूम हो कि संघ की पिछली बैठक में काला बिल्ला लगा कर कार्य करने का निर्णय लिया […]

विज्ञापन

मधेपुरा : बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्वान पर संघ के सदस्यों ने बुधवार को कार्यालय में काला बिल्ला लगा कर कार्य किया. कर्मी मांगों के समर्थन में सरकार के विरुद्ध अपना रोष जता रहे है. मालूम हो कि संघ की पिछली बैठक में काला बिल्ला लगा कर कार्य करने का निर्णय लिया गया था.

आलमनगर प्रतिनिधि के अनुसार, मांगों को लेकर प्रखंड में कार्यरत कार्यपालक सहायक काला बिल्ला लगाकर प्रखंड परिसर में अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया.
इस दौरान कार्यपालक सहायक दिनेश कुमार ,छवि कुमारी ,कुमार अमरदीप, रंजीत कुमार जयसवाल ,रवि कांत शर्मा, पंकज राम ,राजू सरदार, रविंद्र कुमार ,प्रमोद कुमार ,अमरेश कुमार ,आलोक कुमार, सिंधु सौरभ, सतीश चंद्र सुमन, लव कुमार, संतोष कुमार उरांव ,मोहम्मद सदानीश,अमर कुमार मौजूद थे.
बिहारीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, बिहार राज्य के कार्यपालक सहायक संघ के आह्वान पर छह मार्च को कार्यपालक सहायक संघ के मांग को लेकर काला बिल्ला लगा कर हडताल पर रहे.
इस मौके पर राजू कुमार , सुभाष कुमार सुमन, दीपक कुमार, राजेश कुमार, नवीन कुमार, रिमझीम कुमारी आदि मौजूद थे.
सरकार के खिलाफ लगाये नारे
उदाकिशुनगंज. प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यरत कार्यपालक सहायक कर्मियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया. सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में कार्यपालक सहायकों ने फिर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है. छह मार्च को कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया. इसके बाद सात व आठ मार्च को सामूहिक अवकाश पर रहने की चेतावनी दी है.
ज्ञातव्य हो कि कार्यपालक सहायक के रूप में आरटीपीएस, पंचायत लोक शिकायत,लोहिया स्वच्छता मिशन, पंचायती राज,आवास योजना, कृषि विभाग में कर्मी कार्यरत हैं. सहायकों के हड़ताल पर रहने से तकनीकी कार्य ठप हो जाएंगे.मौके पर मो अकरम, रवि,सोनी,रोशन ,वरुण, मिथलेश कुमार,नरेंद्र कुमार,कुंदन कुमार,वैभव, मणिकांत, धनराज, मनोज आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन