दियारा सहित चौसा के दो दर्जन गांवों में फैला कोसी नदी का पानी, कटाव से भयभीत हैं लोग

चौसा : कोसी तथा सहायक नदियों वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण दियारा इलाके सहित चौसा के दो दर्जन गांवों में बाढ़ की पानी घुस गया है. गांवों में पानी घुस जाने के बाद से इलाके के करीब दस हजार लोगों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क पथ टूट गया है. हालांकि […]
चौसा : कोसी तथा सहायक नदियों वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण दियारा इलाके सहित चौसा के दो दर्जन गांवों में बाढ़ की पानी घुस गया है. गांवों में पानी घुस जाने के बाद से इलाके के करीब दस हजार लोगों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क पथ टूट गया है. हालांकि वर्तमान स्थिति में बाढ़ की पानी वृद्धि में रूकावट आई है. वहीं पानी के घटने के स्थिति में लोगों को कटाव का भय लगने लगा है. इलाके भर में भयावह स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने करीब 15 दिन पूर्व से सरकारी स्तर पर नाव की भी व्यस्था की गयी है.
नाविकों की परवना सही समय पर नहीं मिलने के कारण उन जगहो पर नाविक नाव की परिचालन बिना रुपये लिये नहीं कर रहे है. कई गांवों में पानी घुस जाने के बाद जहां एक ओर लोगों की जीविकोपार्जन में परेशानी होना शुरू हो गया है. वहीं दूसरी ओर लोग अपने घरों के माल मवेशी की चारा के लिए कई पशुपालक या तो पशु लेकर उंचे स्थान की तरफ निकल रहे है या फिर कुछ किसान दूर – दूर से नाव पर चारा लाने में पूरे दिन बर्बाद करने जुटे है. हालांकि इस इलाके में प्रत्येक वर्ष त्योहार की तरह आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए पूर्व से सूखे भोजन मकई के आटा, सत्तू को तैयार कर पर्याप्त मात्रा रख कर इन दिनो विशेष परिस्थत प्रयोग में लाते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




