ePaper

पुलिस ने 1175 लीटर देसी व विदेशी शराब किया नष्ट

Updated at : 10 Sep 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 1175 लीटर देसी व विदेशी शराब किया नष्ट

पुलिस ने 1175 लीटर देसी व विदेशी शराब किया नष्ट

विज्ञापन

मधेपुरा.

पुलिस ने बुधवार को सदर अनुमंडल क्षेत्र के मठाही ओपी परिसर में 1175 लीटर देसी व विदेशी शराब नष्ट किया. यह कार्रवाई दारोगा विनेश सिंह के नेतृत्व में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सह दंडाधिकारी शिल्पी कुमारी व उत्पाद इंस्पेक्टर बबलू कुमार के देखरेख में हुआ.

मधेपुरा सदर अनुमंडल के सात थानों में दर्ज 20 अलग-अलग कांडों से जब्त की गयी शराब को नष्ट किया गया. इसमें 942 लीटर विदेशी व 233 लीटर देसी शराब शामिल थी. दारोगा विनेश सिंह बताया कि जब्त शराब विभिन्न छापेमारी अभियानों और सघन तलाशी के दौरान बरामद की गयी थी.

मौके पर मौजूद दंडाधिकारी शिल्पी कुमारी ने कहा कि शराब की अवैध भंडारण, परिवहन व तस्करी के मामलों में यह कार्रवाई की गयी. शराबबंदी कानून के तहत जब्त शराब का नष्ट करना एक अनिवार्य प्रक्रिया है, जिसे प्रशासन ने इस मौके पर अंजाम दिया है. वहीं उत्पाद इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की शराबबंदी नीति को मजबूती देने और समाज को शराब मुक्त बनाने के लिए यह कार्रवाई अहम है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाये जायेंगे व किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन