ePaper

भाजपा का गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित

Updated at : 09 Jun 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित

भाजपा का गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

पुरैनी. भाजपा बूथ अध्यक्ष मंटू भगत के आवास पर सोमवार को विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा व संचालन महामंत्री धर्मेंद्र यादव ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री अरुण मंडल शामिल हुए. मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सफल नेतृत्व करना केवल संकल्प, साधना और राष्ट्रभक्ति से ही संभव है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत ने नारी सशक्तिकरण, आर्थिक विकास, कृषक उत्थान, नवोन्मेष, विरासत के संरक्षण, विकास की गति, सांस्कृतिक पुनरूत्थान, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के निरंतर नए आयाम स्पर्श किए हैं. पुरैनी प्रभारी सह जिला महामंत्री अरुण मंडल ने कहा कि इन सृजनकारी 11 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के अनुरूप जन-जन को विकास के साथ जोड़ा गया है. आर्थिक क्षेत्र से लेकर अंतरिक्ष तक, भारत हर क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है. कार्यक्रम में मनोज सिंह, अशोक मेहता, योगेंद्र राम, रंजन रवि यादव, उमेश सहनी, विलास शर्मा, पवन झा, संजय चौधरी, अनीता गुप्ता, मुन्ना पंडित, अशोक पंडित, निरंजन झा, सुनील मेहता, आशीष झा, निशु झा, पप्पू चंद्रवंशी, संतोष साह, शालिग्राम शर्मा, अविनाश शर्मा, मणिकांत सिंह, विवेका साह, दिनेश पासवान, सिकंदर पासवान, नारायण चौधरी, शिवनारायण मंडल, अखिलेश मेहता, अनुराग डॉन, सुरेंद्र साह, शंकर ठाकुर, शंभु यादव, मंटू भगत, मंटू सिंह, गोपाल दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन