ePaper

11 लीटर देसी व डेढ़ लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated at : 29 Jun 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
11 लीटर देसी व डेढ़ लीटर विदेशी शराब बरामद

उदाकिशुनगंज पुलिस ने दो अलग-अलग गांव से देसी और विदेशी शराब को जब्त किया है.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज पुलिस ने दो अलग-अलग गांव से देसी और विदेशी शराब को जब्त किया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रहटा से फनहन गांव जाने वाली सड़क से एक युवक बाइक पर प्लास्टिक की बोरी में शराब तस्करी के लिए निकला है. सूचना पाकर दारोगा धनंजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. युवक पुलिस को देखते ही बाइक छोड़ फरार हो गया. पुलिस ने बाइक के सीट पर प्लास्टिक की बोरी में तस्करी के लिए जा रहे 11 लीटर देसी शराब और बाइक को जब्त कर थाना लाया गया. वहीं हरैली गांव में गुप्त सूचना पर दारोगा दीनानाथ राय पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पहुंचकर करीब डेढ़ लीटर विदेशी शराब बरामद की. बताया जाता है कि हरैली निवासी बीरबल यादव के बड़े पुत्र काफी लंबे समय से शराब की तस्करी करते आ रहा है. उक्त मामले में बीरबल यादव के छोटे पुत्र गिरीशचंद्र मणि भारती को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था, लेकिन बाद मे छोड़ दिया गया. बताया गया कि शराब कार्य में उसके बड़े भाई संलिप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन