डीलर की मनमानी से लाभुक हो रहे परेशान
Updated at : 12 Nov 2017 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

पंसस की बैठक . कई योजनाओं पर हुई चर्चा बिहारीगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित विकास भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता हुई, जिसमें प्रखंड में विकास को लेकर मनरेगा, फसल क्षति का पैसा किसानों को नहीं मिलने, आवास योजना, लाभुकों को पेंशन नहीं मिलने, कन्या विवाह की राशि, पंचायत […]
विज्ञापन
पंसस की बैठक . कई योजनाओं पर हुई चर्चा
बिहारीगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित विकास भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता हुई, जिसमें प्रखंड में विकास को लेकर मनरेगा, फसल क्षति का पैसा किसानों को नहीं मिलने, आवास योजना, लाभुकों को पेंशन नहीं मिलने, कन्या विवाह की राशि, पंचायत समिति की योजना सहित कई योजनाओं पर चर्चा हुई. बैठक में पड़रिया व लक्ष्मीपुर लालचंद मुखिया ने प्रखंड में जविप्र में हो रहे अनियमितता व धांधली का मुद्दा उठाया गया. पंचायत स्तर पर निगरानी समिति गठित नहीं रहने के कारण सदस्यों ने आपूर्ति निरीक्षक अरविंद कुमार की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया. बैठक में गड़बड़ी की जांच को लेकर पांच सदस्यीय प्रखंड स्तरीय निगरानी समिति गठित करने की बात कही गयी.
मौके पर बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी विपिन कुमार, सीओ नवीन शर्मा, पीएचसी प्रभारी डा समीर कुमार दास, मनरेगा पीओ अवनि कुमार सिंह, जिप सदस्या मधु देवी, उप प्रमुख कृष्ण कुमार, मुखिया अरविंद अमर, महबूब आलम, विजय कुमार, रंधीर कुमार, मीना देवी, रीता देवी, सुमित्रा देवी, कल्पना कुमारी, नूतन देवी, पंसस प्रदीप कुमार साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




