दो पक्षों के बीच हुई झगड़ा, मारपीट को लेकर अलग-अलग मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच हुई झगड़ा, मारपीट को लेकर अलग-अलग मामला दर्ज

पटक दिया एवं बेरहमी से पिटाई की. जब वह बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा

थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, गाली-गलौज, लूटपाट एवं हवाई फायरिंग मामले में दोनों पक्षों ने ग्वालपाड़ा थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक पक्ष के ज्योति कुमार सिंह ने आवेदन देकर बताया कि 19 मार्च 2026 को उनके भतीजे के साथ हुये मामूली विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के जयराम मंडल, अहिल्या देवी एवं सूरज कुमार उनके घर पर आ कर उनके साथ मारपीट की और गले में गमछा बांध गला दबाने की कोशिश की.

उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनकी जेब से करीब पांच हजार रुपये नकद एवं गले से चांदी की चेन छीन ली. साथ ही दहशत फैलाने के लिये हवाई फायरिंग की गई तथा दो दिनों के भीतर दो लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. वही दूसरे पक्ष की अहिल्या देवी ने प्राथमिकी दर्ज करवा कर बतायी है कि 20 मार्च 2026 को विपक्षी चिन्नी सिंह, पुष्पराज सिंह, ज्योतिष सिंह एवं ताजिम खान हथियार लेकर उनके घर पहुंचे. आरोप है कि आरोपियों ने उनके नाबालिग पुत्र अमन कुमार को उठाकर पटक दिया एवं बेरहमी से पिटाई की. जब वह बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई और कपड़े फाड़ दिये गये. उन्होंने आरोप लगाया कि करीब पांच हजार रुपये की चांदी की सिकड़ी भी छीन ली गयी. घटना में घायल अमन कुमार को बेहतर इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर ग्वालपाड़ा थाना में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन