आलमनगर के बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर में श्रावणी महोत्सव की तैयारी तेज, प्रशासन ने किया निरीक्षण

बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण करते समिति के सदस्य
आलमनगर के प्रसिद्ध बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रावणी महोत्सव 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं. प्रशासनिक टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. महोत्सव 30 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.
Shravani Mahotsav: आलमनगर (मधेपुरा). प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रावणी महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार, पुलिस पदाधिकारी गुड़िया कुमारी, नगर पंचायत कर्मी प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया.
बैरिकेडिंग और लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश
Shravani Mahotsav: निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने नगर पंचायत कर्मियों को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग लगाने, पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पंडाल लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
30 जुलाई से शुरू होगी पूजा-अर्चना
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि श्रावणी महोत्सव की पूजा-अर्चना 30 जुलाई से शुरू हो जाएगी. महोत्सव का विधिवत उद्घाटन 2 अगस्त रविवार को शाम पांच बजे बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव करेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है.
जागरण टीम और मेले की तैयारी जोरों पर
महोत्सव के अवसर पर कोलकाता से विशेष जागरण टीम को आमंत्रित किया गया है. वहीं मेला ग्राउंड में दुकानों और झूलों की तैयारी भी तेजी से चल रही है. मंदिर कमेटी और प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.
लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने अनुमान जताया है कि इस बार सावन महीने में बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंच सकते हैं. कमेटी ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और अन्य आवश्यक सुविधाओं को मजबूत रखने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ब्रजेश कुमार
ब्रजेश कुमार प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आलमनगर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










