कालाबाजारी का 202 बोरी अनाज जब्त
Updated at : 09 Nov 2017 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

कुमारखंड : प्रखंड के मंगरवाड़ा पंचायत स्थित रहटा गांव में मंगलवार की रात गुप्त सूचना पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कालाबाजारी का 202 बोरी खाद्यान समेत ट्रक जब्त किया. मंगलवार की रात मंगरवाड़ा निवासी मो अखलाक के घर से कालाबाजारी का चावल व गेहूं लदा गुलाबबाग मंडी भेजने की तैयारी की जा रही थी. इस […]
विज्ञापन
कुमारखंड : प्रखंड के मंगरवाड़ा पंचायत स्थित रहटा गांव में मंगलवार की रात गुप्त सूचना पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कालाबाजारी का 202 बोरी खाद्यान समेत ट्रक जब्त किया.
मंगलवार की रात मंगरवाड़ा निवासी मो अखलाक के घर से कालाबाजारी का चावल व गेहूं लदा गुलाबबाग मंडी भेजने की तैयारी की जा रही थी.
इस दौरान किसी ने इसकी सूचना बीएसओ चंदन कुमार समेत जिले के उच्चाधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही बीएसओ ने जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार जयसवाल से छापेमारी में सहयोग करने का आग्रह किया. एमओ के आग्रह पर जयसवाल छापेमारी करने के लिए कुमारखंड रवाना हुए. इस दौरान बीएसओ व जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी श्रीनगर थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक व पुलिस बल के साथ रहटा निवासी मो एखलाक के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान ट्रक बीआर-11 एल/5145 पर बिहार राज्य खाद्य निगम के बोरी में भरे चावल को लोड करते हुए 67 बोरी पकड़ लिया. मौके पर ट्रक लोड करवा रहे चालक व लेवर भागने में सफल हो गये.
इसके साथ ही स्थानीय लोगों के समक्ष मो एखलाक के घर में छापा मारकर राज्य खाद्य निगम के बोरी में हाथ से सिलाई किया हुआ 46 बोरी गेहूं व 89 बोरी चावल को जब्त कर लिया. इसके साथ ही जब्त 202 बोरी सरकारी खाद्यान को इसरायण बेला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह जनवितरण प्रणाली के दुकानदार शशिभूषण ठाकुर के जिम्मे कर दिया. जब्त ट्रक को थानाध्यक्ष के जिम्मे कर दिया. इस संबंध में बीएसओ ने बताया कि कालाबाजारी के बरामद खाद्यान के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




