शरारती तत्वों की पहचान जरूरी : सांसद पप्पू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : लोग बीमारी व अपनी रोजमर्रा की परेशानियों व आवश्यकताओं से जूझ रहे हैं.समाज में दो-चार लोग ही हैं, जो पूरे माहौल को खराब करने में लगे हैं. प्रशासन को इन शरारती तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करना चाहिए. उक्त बातें सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सिंगियोन घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त […]
विज्ञापन
मधेपुरा : लोग बीमारी व अपनी रोजमर्रा की परेशानियों व आवश्यकताओं से जूझ रहे हैं.समाज में दो-चार लोग ही हैं, जो पूरे माहौल को खराब करने में लगे हैं. प्रशासन को इन शरारती तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करना चाहिए. उक्त बातें सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सिंगियोन घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा. उन्होंने कहा कि कोसी की धरती अमनप्रिय है. यहां के लोग शांति में यकीन करते हैं.
दो चार लोग ही हैं, जो इस धरती को कलंकित करने में लगे हैं. कुछ लोगों के चलते पूरी मानवता गलत परिभाषित हो रही है. समाज में धर्म-मजहब को अलग नजरिये से देखा जाने लगा है, लेकिन कोई कुछ भी करे या कहे कोसी के लोग उन्माद में भरोसा नहीं करते हैं. उनमें धैर्य की कमी नहीं. वह समाज से आग्रह करते हैं कि ये दो-चार उपद्रवियों के बहकावे से दूर रहें. ये लोग समाज और मानवता के लिए खतरा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




