ग्रामीणों ने चोर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

कुमारखंड : थाना के बिशनपुर बाजार पंचायत में ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पंचायत के टिकुलिया वार्ड संख्या-10 निवासी पूर्व वार्ड सदस्य रविंद्र कुमार के चापाकल में लगे मोटर को छातापुर(सुपौल) थाना के डहरिया गांव निवासी मानसी यादव ने चोरी कर लिया. इसके बाद चोर ने शैलेन्द्र […]
विज्ञापन
कुमारखंड : थाना के बिशनपुर बाजार पंचायत में ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पंचायत के टिकुलिया वार्ड संख्या-10 निवासी पूर्व वार्ड सदस्य रविंद्र कुमार के चापाकल में लगे मोटर को छातापुर(सुपौल) थाना के डहरिया गांव निवासी मानसी यादव ने चोरी कर लिया. इसके बाद चोर ने शैलेन्द्र के घर में चोरी करने लगा. इसी दौरान महिलाएं जाग गयी और शोर मचाना शुरू कर दिया. परिजनों ने चोर को पकड़ लिया.
ग्रामीणों ने चोर पकड़ने की सूचना थानाध्यक्ष सुबोध यादव को दे दी. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष ने घटना स्थल पर पहुंचकर चोर को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोर कुली यादव के घर के उत्तर झाड़ी में रखने की बात स्वीकार किया. चोर के निशानदेही पर पुलिस जब तलाशी लिया, तो मोटर बरामद हो गया. वहीं इसी दौरान पुलिस ने बांस की झाड़ी से एक साइकिल भी बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




