सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक होंगे प्रशिक्षित

मधेपुरा : बैठक में बीइओ डा यदुवंश यादव ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान एनआइओएस से 18 माह के कोर्स के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी प्रारंभिक विद्यालय व कक्षा एक से आठ तक के सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में कार्यरत अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान एनआइओएस […]
मधेपुरा : बैठक में बीइओ डा यदुवंश यादव ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान एनआइओएस से 18 माह के कोर्स के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी प्रारंभिक विद्यालय व कक्षा एक से आठ तक के सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में कार्यरत अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान एनआइओएस के माध्यम से बीएआइइडी 18 माह कोर्स संबंधि प्रशिक्षण अनिवार्य है. इसमें नामांकन केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा चलाये जा रहे प्राथमिक विद्यालयों के एक से आठ के शिक्षकों के लिए मान्य है.
वहीं नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2017 तक है. उन्होंने कहा कि नामांकन केवल ऐसे शिक्षकों के लिए मान्य है, जो 10 अगस्त 2017 के पहले से किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा चलाये जा रहे प्राथमिक विद्यालयों में एक से आठ के शिक्षक हैं. नामांकन ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से वेबसाइट पर करना होगा, नामांकन करने से पूर्व अपना स्कूल कोड की जानकारी व आधार कार्ड होना भी अनिवार्य है. यही नहीं सभी अप्रशिक्षित शिक्षक को मार्च 2019 के पूर्व किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान के माध्यम से डीएलएड प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




