पुल धंसने से आवाजाही प्रभावित

Published at :24 Aug 2017 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
पुल धंसने से आवाजाही प्रभावित

कुनौली : सीमा क्षेत्र स्थित डगमारा में लोहा पुल के धंस जाने और डायवर्सन के टूट जाने से कई गांव का आवाजाही ठप है. मालूम हो कि पुल व डायवर्सन के टूट जाने से कुनौली, कमलपुर, डगमारा, बथनाहा आदि जगहों के लोगों का शहरों से संपर्क भंग हो गया है. लगभग 50 हजार की आबादी […]

विज्ञापन

कुनौली : सीमा क्षेत्र स्थित डगमारा में लोहा पुल के धंस जाने और डायवर्सन के टूट जाने से कई गांव का आवाजाही ठप है. मालूम हो कि पुल व डायवर्सन के टूट जाने से कुनौली, कमलपुर, डगमारा, बथनाहा आदि जगहों के लोगों का शहरों से संपर्क भंग हो गया है. लगभग 50 हजार की आबादी का परिचालन इस पथ से प्रभावित हुआ है. हालांकि वैकल्पिक तौर पर लोग दूसरे रास्ते मझारी होकर निकल आवाजाही कर रहे हैं. जिसमें अधिक दूरी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करन पड़ता है.

आवाजाही बंद होने के कारण लोग नेपाल बॉर्डर से सटे होने के कारण नेपाल के बाजारों का रूख करना लोगों की मजबूरी हो गयी है. स्थानीय रामु झा, रघुवीर पंडित, जागो पंडित, सत्यनारायण कामत, जयप्रकाश साह, मनोज कुमार, फुल कुमार, गंगा प्रसाद साह, विजय यादव, लखन शर्मा, बालेश्वर शर्मा, गुलाब सिंह, रतन सिंह, सुवंश पासवान, पांचू पासवान, मनु झा, तारानंद झा आदि लोगों ने बताया कि लोहा पुल का पाया झुकने और डायवर्सन के टूट जाने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है. जिला प्रशासन को इस ओर पहल कर वैकल्पिक व्यवस्था बहाल करनी चाहिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन