जल क्रीड़ा करने वाले जायेंगे जेल

Published at :20 Aug 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
जल क्रीड़ा करने वाले जायेंगे जेल

समीक्षा. अधिकतर मौतें नहाने व जल क्रीड़ा के दौरान हुई डीएम ने लगाया धारा 144, सभी थानाध्यक्ष व सीओ काे दिये निर्देश मधेपुरा : बाढ़ के पानी में स्नान करने, जल क्रीड़ा करने, कूदने-तैरने से लगातार हो रही मौत पर जिला प्रशासन कड़ा रूख अपनाते हुये तत्काल इस प्रकार के क्रिया-कलाप पर अंकुश लगाने के […]

विज्ञापन

समीक्षा. अधिकतर मौतें नहाने व जल क्रीड़ा के दौरान हुई

डीएम ने लगाया धारा 144, सभी थानाध्यक्ष व सीओ काे दिये निर्देश
मधेपुरा : बाढ़ के पानी में स्नान करने, जल क्रीड़ा करने, कूदने-तैरने से लगातार हो रही मौत पर जिला प्रशासन कड़ा रूख अपनाते हुये तत्काल इस प्रकार के क्रिया-कलाप पर अंकुश लगाने के लिए डीएम मो सोहैल द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है. इस बाबत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी महेश पासवान ने बताया कि इस बाबत जारी आदेश की सूचना आमजनों तक देने के लिए सभी सीओ को डीएम द्वारा निर्देशित किया गया है. बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लाउड स्पीकर, सवारी गाड़ी व नाव पर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे.
अबतक 15 की गयी जान:
जिला अंतर्गत बाढ़ की भयावह स्थित है. 13 प्रखंडों में से 10 प्रखंड बाढ़ की पानी से घिरा हुआ है. जिला में 13 अगस्त से लेकर अबतक 15 लोगों की मौत हो चुकी है.
मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट की समीक्षा करने पर पाया गया कि बाढ़ की पानी में स्नान करने, स्नान के समय जल क्रीड़ा करने, पानी में कूदने-तैरने आदि के क्रम में डूबने से असामाजिक मौत की घटना घटित हुई है. जन सुरक्षा के लिए इस प्रकार के क्रिया-कलाप पर अंकुश लगाना एवं सतर्कता बरता जाना आवश्यक है. इसके मद्दे नजर जिला दंडाधिकारी मधेपुरा द्वारा जिला अंतर्गत जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये सुरक्षा व्यवस्था व लोक शांति के उदेश्य की प्रतिपूर्ति के लिए भारतीय दंड विधान 1973 की धारा 144 के तहत तत्काल प्रभाव से संपूर्ण जिले में बाढ़ की स्थित सामान्य होने तक के लिए निषेधाज्ञा लागू की गयी है. उक्त अवधि में जनमानस को हिदायत दी गयी है कि वे बिना लाइफ जैकेट के बाढ़ की पानी में स्नान करने, पानी में जल क्रीड़ा करने, तैरने या कूदने के लिए नहीं जायेंगे. निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
सभी थानाध्यक्ष को आदेश, हो अनुपालन
सभी थानाध्यक्ष को निदेशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्राधीन उक्त मामले पर सतत निगरानी व पैनी नजर रखेंगे तथा निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. वहीं सभी अंचल अधिकारी को आदेश दिया गया है कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लाउड स्पीकर से सवारी गाड़ी या नाव पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे.
बच्ची की डूबने से हुई मौत
आलमनगर. प्रखंड के आलमनगर, पूर्वी पंचायत में बाढ़ के पानी में डूबने से एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. इस बाबत मृतक के पिता अमरेश मेहता नौगछिया बासा निवासी ने बताया कि मेरी पुत्री दस वर्षीय लक्ष्मी कुमारी बकरी चराने सड़क पर गयी थी. इसी दौरान पैर फिसल जाने से लक्ष्मी कुमारी गहरे पानी में चली गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही आलमनगर थाना पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया है.
किशोर की बचायी जान
मधेपुरा : जिला मुख्यालय से सटे एनएच 106 पर डायवर्सन के पुर्नस्थापन कार्य में जुटे कर्मियों ने नहाने व तैरने के क्रम में एक किशोर के डायवर्सन के पाइप में फंस जाने पर मुस्तैदी से किशोर की जीवन रक्षा की. इस बाबत घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है. उक्त किशोर डायवर्सन के पास जल क्रीड़ा कर रहा था. इस क्रम में अचानक वह तेज बहाव में फंस गया. किशोर पाइप में घुस कर फंसने ही वाला था कि वहां कार्य कर रहे लोगों ने मुस्तैदी दिखाई तुरंत मशीन के पंजे से पानी के तेज बहाव को कम किया गया तथा लोगों ने एवं गोताखोर ने किशोर को पकड़ कर बाहर निकाला. डीएम मो सोहैल ने इस मामले में टीम की प्रशंसा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन