संभावित बाढ़ को ले पदाधिकारी व कर्मचारियों का अवकाश रद्द

मधेपुरा : संभावित बाढ़ की आसन्न तैयारी के तहत डीएम द्वारा जारी निर्देश के आलोक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत पदाधिकारी व कर्मचारी के अवकाश को रद्द कर दिया गया है. सभी पदाधिकारी व कर्मचारी को कार्यावधि के अलावा रविवार व अन्य सरकारी अवकाश के दिनों में भी अपने-अपने मुख्यालय में बने […]
मधेपुरा : संभावित बाढ़ की आसन्न तैयारी के तहत डीएम द्वारा जारी निर्देश के आलोक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत पदाधिकारी व कर्मचारी के अवकाश को रद्द कर दिया गया है. सभी पदाधिकारी व कर्मचारी को कार्यावधि के अलावा रविवार व अन्य सरकारी अवकाश के दिनों में भी अपने-अपने मुख्यालय में बने रहने का निर्देश दिया गया है.
इस बाबत एसडीएम एसजेड हसन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विशेष परिस्थिति में उनसे अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही पदाधिकारी व कर्मचारी अवकाश लेकर मुख्यालय छोड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




