बीएसएनएल कर्मियों ने हड़ताल के दौरान जड़ा ताला

मधेपुरा : ज्वाईंट कमेटी के आहृवान पर बीएसएनएल कर्मियों द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल कर ऑफिस की तालाबंदी की गयी. इस मौके पर अपनी मांग के संबंध में बताते हुये यूनियन के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि नये वेतनमान का लाभ देने, एक जनवरी 2017 से वेतन एवं पेंशन संशोधित करने, सीधी भर्ती […]
मधेपुरा : ज्वाईंट कमेटी के आहृवान पर बीएसएनएल कर्मियों द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल कर ऑफिस की तालाबंदी की गयी. इस मौके पर अपनी मांग के संबंध में बताते हुये यूनियन के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि नये वेतनमान का लाभ देने, एक जनवरी 2017 से वेतन एवं पेंशन संशोधित करने, सीधी भर्ती कर्मचारियों को सेवानिवृति लाभ देने तथा बीएसएनएल में ट्रेड यूनियन की गतिविधियों पर से बेन हटाना शामिल है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
अगर सरकार मांगों को नहीं मानती है तो आंदोलन और तेज होगा. इस दौरान मुख्य रूप से हड़ताल में शामिल होने वालों में एसडीई एलएन सिंह, जेटीओ मनोज कुमार प्रभाकर, यूनियन के सचिव रामजनम साह, बालकृष्ण यादव, भवेश कुमार, गुणी राम, दिनेश यादव, अशोक मल्लिक आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




