मुंशी ने दर्ज कराया केस आक्रोश. अनियमितता का किया विरोध

शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर लाही पंचायत के लाही से गाढ़ा रामपुर तक प्रधानमंत्री योजना से सड़क का निर्माण संवेदक मनोज कुमार कराया जा रहा है. जिसमें संवेदक के मुंशी व मजूदर के साथ स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत संवेदक के मुंशी मौसम कुमार ने थाना में […]
शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर लाही पंचायत के लाही से गाढ़ा रामपुर तक प्रधानमंत्री योजना से सड़क का निर्माण संवेदक मनोज कुमार कराया जा रहा है. जिसमें संवेदक के मुंशी व मजूदर के साथ स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत संवेदक के मुंशी मौसम कुमार ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि कार्य के दौरान विजय सिंह, उदय सिंह, अशोक कुमार सिंह, राजू सिंह, रामनारायण सिंह, भज्जू यादव, सुधांशू सिंह, रामनारायण यादव, अनिल साह,
छोटी कुमार गाली-गलौज देते हुए 50 हजार रुपया रंगदारी के रूप में मांग करने लगा. रुपया देने से इनकार किया, तो उक्त सभी लोग मुझे ओर कार्य कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट करने लगा. इस दौरान मजदूर दिलो कुमार जख्मी हो गया. इस बाबत थानाध्यक्ष परसुंजय कुमार ने बताया कि मुंशी के आवेदन पर कांड संख्या 102/17 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




