सड़क पर छप छैंयां, छैंयां...
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

गरमी से राहत. तीन घंटे झमाझम बारिश से थोड़ी राहत, ज्यादा परेशानी बुधवार को करीब तीन घंटे हुई प्री-मॉनसून की झमाझम बारिश का बच्चों व युवाओं ने जमकर आनंद उठाया. बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के चेहरे खिल उठे. हालांकि, शहर में जगह-जगह जलजमाव से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई. मधेपुरा : प्री-माॅनसून […]
विज्ञापन
गरमी से राहत. तीन घंटे झमाझम बारिश से थोड़ी राहत, ज्यादा परेशानी
बुधवार को करीब तीन घंटे हुई प्री-मॉनसून की झमाझम बारिश का बच्चों व युवाओं ने जमकर आनंद उठाया. बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के चेहरे खिल उठे. हालांकि, शहर में जगह-जगह जलजमाव से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई.
मधेपुरा : प्री-माॅनसून की पहली बारिश ने सभी को गुदगुदाया. पानी की बूंदों ने सुखद एहसास का अनुभव कराया. बुधवार को सुबह करीब तीन घंटे हुई झमाझम बारिश से चारों ओर पानी ही पानी हो गया. बच्चों व युवाओं ने बारिश का जमकर आनंद लिया. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेत की मेढ़ पर बैठे किसानों के बारिश चेहरे खिल उठे. हालांकि, शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया, जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई.
प्री-माॅनसून की पहली बारिश ने खोली नपं की पोल : सिंहेश्वर. प्री-माॅनसून की पहली बारिश में प्रखंड मुख्यालय की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी. जगह-जगह जलजमाव होने से बाबा नगरी में पैदल आवागमन ठप हो गया. इससे लोगों को काफी परेशानी हुई. दोपहर से शुरू हुई रिमझिम बारिश धीरे-धीरे तेज हो गयी. निकासी का रास्ता नहीं होने के कारण हर सड़क पर जल जमाव हो गया. एनएच-106 पर स्टेट बैंक के सामने व शर्मा चौक पर जलजमाव होने से लोगों की फजीहत हुई. रोड नंबर 18 की दुर्गति का तो कोई समाधान ही नजर नहीं आता है.बाइक चालक इन गड्ढों के कारण अक्सर गिर कर चोटिल हो जाते हैं. विश्वकर्मा मंदिर के पास तो सड़क पर घुटनों पानी लग जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




