हत्या का दोषी करार

Published at :07 Jun 2017 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या का दोषी करार

मधेपुरा : व्यवहार न्यायालय स्थित एडीजे तृतीय रमण कुमार की अदालत ने मुरलीगंज के खरकट्टा निवासी अजय यादव को हत्या के मामले में सत्रवाद 37बी/2010 में दोषी पाया. सजा के बिंदु पर सुनवाई आठ जून को होगी. मुरलीगंज के खिरखिरया निवासी मामले के सूचक सुनील कुमार पिता विरेंद्र प्रसाद यादव के अनुसार मृतक रत्नेश यादव […]

विज्ञापन

मधेपुरा : व्यवहार न्यायालय स्थित एडीजे तृतीय रमण कुमार की अदालत ने मुरलीगंज के खरकट्टा निवासी अजय यादव को हत्या के मामले में सत्रवाद 37बी/2010 में दोषी पाया. सजा के बिंदु पर सुनवाई आठ जून को होगी. मुरलीगंज के खिरखिरया निवासी मामले के सूचक सुनील कुमार पिता विरेंद्र प्रसाद यादव के अनुसार मृतक रत्नेश यादव उसका चचेरा भाई था.

16 जून 2009 को दोनों वृंदावन से चांदनी चौक होते हुये मुरलीगंज जा रहा था तो चांदनी चौक पर पहले से घात लगाये अपराधकर्मी ने रत्नेश के पीठ में गोली मार दी. हत्या का कारण पुरानी दुश्मनी बतलाया गया. इस मामले में मधेपुरा थानाकांड संख्या 240/2009 दर्ज करवाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन