शराब पीने के जुर्म में 10 गिरफ्तार

शराब पीने के जुर्म में 10 गिरफ्तार
मधेपुरा. मद्यनिषेध विभाग ने सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सबैला चौक के पास छापेमारी कर तीन लीटर अवैध कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद कर राजा कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं चौसा थाना क्षेत्र के छोटकी बढौना वार्ड नंबर छह में छापेमारी कर तीन लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर डब्लू मंडल व कारे सिंह को गिरफ्तार किया. चौसा थाना क्षेत्र के खोखन टोला वार्ड नंबर तीन में छापेमारी कर 0.180 लीटर विदेशी शराब व 01.200 लीटर अवैध कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद कर मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया गया. साथ ही मधेपुरा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर 10 लोगों को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




