फिर 25 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलिंडर, तीन माह में 200 रुपये बढ़ गये दाम

Updated:
विज्ञापन
फिर 25 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलिंडर, तीन माह में 200 रुपये बढ़ गये दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार की देर रात बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिये.

विज्ञापन

पटना. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार की देर रात बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिये.

इस महीने चौथी बार इसकी कीमत बढ़ायी गयी है. पटना में अब बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर (14.2 किलो) की कीमत 892.50 रुपये हो गयी है, जो पहले 867.50 रुपये थी. इसकी कीमत में तीन महीने में 200 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है.

कॉमर्शियल गैस सिलिंडर चार रुपये सस्ता

वहीं, 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में चार रुपये कमी की गयी है. इस तरह 19 किलो वाले गैस सिलिंडर की कीमत अब पटना में 1713.50 रुपये हो गयी है. पहले इसकी कीमत 1709.50 रुपये थी.

नयी कीमत गुरुवार से लागू होगी. इससे पहले इस महीने एक, चार और 15 तारीख को एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बदलाव किया गया था, तब बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गयी थी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन