Bihar News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पोल से बांध कर पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की बिजली के पोल में बांधकर जमकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर दो मिनट 17 सेकेंड की वायरल वीडियो 27 जनवरी की रात की है. इसमें एक युवक को बिजली के पोल में बांधकर पिटाई किया जा रहा है.
मुजफ्फरपुर. प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की बिजली के पोल में बांधकर जमकर पिटाई कर दी गयी. इस घटना का वीडियो रविवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. दो मिनट 17 सेंकेड का यह वायरल वीडियो मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है. रविवार को मामला प्रकाश में आने के बाद मनियारी थानेदार ने वीडियो की जांच का आदेश जारी किया. हालांकि, खबर लिखे जाने तक वीडियो का सत्यापन नहीं हो सकी है. प्रभात खबर भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है.
सोशल मीडिया पर दो मिनट 17 सेकेंड की वायरल वीडियो 27 जनवरी की रात की है. इसमें एक युवक को बिजली के पोल में बांधकर पिटाई किया जा रहा है. पहले कुछ लोग हाथ से पिटते हैं. फिर, एक युवक आता है और बेल्ट खोलकर 50 से अधिक बेल्ट उसके दोनों पांव पर मारता है. पीड़ित युवक जोर-जोर से चिल्लाता रहता है. इसी दौरान एक ग्रामीण पहुंचते हैं, पिटाई कर रहे युवक को रोकते हैं. इस दौरान दोनों के बीच में तीखी नोक-झोक भी होती है.
वायरल वीडियो को लेकर चर्चा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. इसी दौरान लड़की के परिजनों ने उसको देख लिया. फिर, उसकी पोल में बांधकर पिटाई कर दी. हालांकि, इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में से किसी ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी. थानेदार अजय कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच करायी जा रही है. अगर, वीडियो का सत्यापन होने के बाद आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




