फेसबुक पर हुआ प्यार, शादी करने के लिए पटना से भागलपुर पहुंची युवती, लेकिन इस वजह से पीट गया 'मोहब्बत मैन'

Bhagalpur news: युवती ने बताया कि युवक जबरन हमको पटना जाने के लिए स्टेशन जाने कह रहा है. युवती ने बताया कि युवक के साथ फेसबुक पर संपर्क हुआ था. बातचीत के दौरान युवक ने शादी करने का भरोसा दिया था.
भागलपुर : सुलतानगंज स्टेशन चौक पर गुरुवार देर रात एक युवक अपने साथ एक युवती को लेकर टहल रहा था. युवती को चौक से स्टेशन ले जा रहा रहा था, लेकिन युवती स्टेशन जाने से इंकार कर रही थी. इस बीच युवक जब जबरन युवती को स्टेशन ले जाने का प्रयास करने लगा, तो कुछ लोगों को इसकी भनक लग गयी. कई लोग युवती के पास पहुंच गये.
युवती ने बताया कि युवक जबरन हमको पटना जाने के लिए स्टेशन जाने कह रहा है. युवती ने बताया कि युवक के साथ फेसबुक पर संपर्क हुआ था. बातचीत के दौरान युवक ने शादी करने का भरोसा दिया था. जब युवक से मिली तो बातचीत की. युवक ने सुलतानगंज बाजार घूमने का झांसा देकर बुला लिया. सुलतानगंज बाजार घूमने के बाद पटना जाने का दबाव देने लगा.
बताया कि युवक जबरन उसको पटना ले जाने के लिए स्टेशन जाने के लिए जब कहने लगा, तो युवती को युवक के मानसा पर शक हुआ. युवती ने स्टेशन जाने से इंकार कर दिया. युवक ने जबरन उसे स्टेशन ले जाने का दबाव देने लगा. स्टेशन चौक पर दोनों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर आसपास के लोग जुट गये.
आसपास के लोगों से युवती ने युवक से बचाने का गुहार लगायी. स्थानीय लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान लोगों की चंगुल से युवक फरार हो गया. युवती ने परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजन मौके पर पहुंच कर युवती को अपने साथ लेकर घर चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




