ePaper

सीवान में शराब तस्करों ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों को रौंदा, एएसआई की हुई मौत, चौकीदार जख्मी

Updated at : 26 May 2022 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
सीवान में शराब तस्करों ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों को रौंदा, एएसआई की हुई मौत, चौकीदार जख्मी

Accident in Siwan: घटना के बाद शराब तस्कर जान बचाकर भाग निकले. शराब तस्करों की गाड़ी पलटने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और गाड़ी में रखा सभी शराब लूट लिये.

विज्ञापन

बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर आ रही है. सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के परशुरामपुर मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह 3:30 बजे शराब तस्करों ने एएसआई और चौकीदार को रौंदते हुए आगे निकल गए. इस दौरान एएसआई की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, चौकीदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हालांकि कुछ दूरी पर जाकर शराब तस्करों की गाड़ी भी पलट गयी. शराब तस्कर जान बचाकर भाग निकले. शराब तस्करों की गाड़ी पलटने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना है कि शराब तस्करों की गाड़ी से ग्रामीणों ने सभी शराब लूट लिये है.

एएसआई की हुई घटनास्थल पर ही मौत

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एएसआई व चौकीदार को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना के संबंध में जख्मी चौकीदार बाबूधन माझी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब तस्करों की गाड़ी टिकरी गांव होकर गुजरने वाली है. इसी सूचना के आधार पर एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत दो सशस्त्र जवानों के साथ रात्रि करीब 3:30 बजे टिकरी मोड़ के समीप तस्करों को पकड़ने के लिए पहुंचे. एएसआई ने गाड़ी से नीचे उतर कर शराब तस्करों के आने का इंतजार कर रहे थे, जबकि दोनों जवान हथियार लेकर गाड़ी में बैठे हुए थे.

Also Read: फतुहा में मिली सिर कटी लाश का राज खुला, अवैध संबंधों के विरोध में हुई थी हत्या, मां समेत पांच गिरफ्तार
जख्मी चौकीदार का सदर अस्पताल में चल रहा उपचार

इसी दौरान एक कार आती हुई दिखी, एएसआई ने कार रोकने का इशारा किया तो रौंदते हुए आगे निकल गयी. शराब तस्करों की गाड़ी के धक्के से चौकीदार पास ही के खेत में फेंका गया, जबकि एएसआई तस्करों के वाहन में फंस गए और करीब वे 50 मीटर तक घसीटते गए. कुछ दूर आगे जाने पर तस्करों की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. शराब तस्कर जान बचाकर भाग निकले. ग्रामीणों ने कार के अंदर रखी शराब को लूट लिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाने की पुलिस पहुंची और एएसआई व जख्मी चौकीदार को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद एएसआई को मृत घोषित कर दिया. वहीं, जख्मी चौकीदार का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन