दोस्त को मैट्रिक परीक्षा केंद्र से लाने जा रहे युवक की हादसे में मौत, एक घायल

Updated at : 20 Feb 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
दोस्त को मैट्रिक परीक्षा केंद्र से लाने जा रहे युवक की हादसे में मौत, एक घायल

दोस्त को मैट्रिक परीक्षा केंद्र से लाने जा रहे युवक की हादसे में मौत, एक घायल

विज्ञापन

-बालगुदर पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर

-परीक्षा के बाद दोस्त को मिली खबर तो दौड़े-दौड़े पहुंचे घटनास्थल तबतक चली गयी थी जान

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत बालगुदर गांव स्थित पेट्रोल पंप समीप एनएच-80 पर गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोस्त को मैट्रिक परीक्षा केंद्र से लाने जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि घटना में बाइक पर पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक की पहचान बड़हिया बाइपास निवासी संजय दास के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में है. वहीं घायल मृतक के ही पड़ोस के मल्लहू चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार बताया गया. जबकि घटना में शामिल दूसरा बाइक सवार अपने घायल साथी को लेकर मौके से फरार हो गये. प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना में तेज रफ्तार दोनों बाइक सवार आपस में आमने-सामने टकरा गयी. मृतक के दोस्त राजेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन उसे सोनू रामेश्वर हाई स्कूल बालगुदर में बाइक से छोड़ने और लेने आते थे. राजेश की मैट्रिक परीक्षा प्रथम पाली में चल रहा है. गुरुवार की सुबह सेंटर पर राजेश को छोड़कर सोनू बाइक से बड़हिया लौट गये. पुनः बड़हिया से सोनू और रोहित बाइक से राजेश को लेने के लिए लखीसराय आ रहे थे. इस दौरान सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये. परीक्षा देकर राजेश निकला तो उन्हें खबर मिली कि सोनू और रोहित सड़क हादसे का शिकार हो गया. राजेश घटनास्थल की ओर दौड़ा, वहां पहुंचने पर सोनू की मौत हो चुकी थी. राजेश को कुछ देर बाद जानकारी मिली कि रोहित भी घायल है. मौके पर पहुंची स्थानीय टाउन थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया. जहां से राजेश ने मृतक सोनू के परिजनों को सूचना दी. उसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और चीख-पुकार मच गयी. सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए शव को लेकर पहुंचे टाउन थाना के एसआई टीके ठाकुर ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में एक मौत हुई है. मृतक का एक मित्र भी घायल है. वहीं दुसरे घायल बाइक सवार मौके से फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन