हाथापाई कर रहा युवक हथियार के साथ धराया

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 10 Jul 2025 9:24 PM

विज्ञापन

मेदनीचौकी थाने की पुलिस ने बुधवार की रात्रि हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा.

मेदनीचौकी थाने की पुलिस ने बुधवार की रात्रि हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की मेदनीचौकी थाना अंतर्गत मदरसा के पास अवैध हथियार लेकर दो युवक आपास में हाथापाई कर रहा है. जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते घटनास्थल पर पहुंचकर हाथापाई कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया व उसकी जांच करने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक मेदनीचौकी बाजार निवासी सहदेव दास के पुत्र अभिराज कुमार उर्फ भीमा है. गिरफ्तार युवक पर मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना में भी प्राथमिकी दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन