जमीन विवाद में युवक को मारी गोली, घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2024 6:24 PM
जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के करारी पिपरिया गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है.
पिपरिया/ सूर्यगढ़ा. जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के करारी पिपरिया गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. घायल युवक की पहचान करारी पिपरिया गांव के रहने वाले बैजू सिंह के पुत्र देव कुमार उर्फ चिक्कू कुमार के रूप में हुआ. बताया जा रहा है कि गोली युवक के सिर को छूती निकल गयी. घायल युवक को इलाज के लिए लखीसराय के निजी क्लीनिक पहुंचाया गया. जहां घायल का इलाज चल रहा है.
कैसे हुई घटना
जानकारी के मुताबिक घायल युवक का उसके गोतिया से तीन वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. मंगलवार की रात युवक अपने पालतू कुत्ते के साथ टहलने निकला. घर से करीब 100 मीटर दूर पूर्व से घात लगाये बैठा इसी गांव के राजेंद्र सिंह के पुत्र गुड्डू कुमार ने चिक्कू कुमार पर पिस्तौल से गोली चला दी. संयोग रहा की गोली युवक के सिर को छूती निकल गयी.पिता ने थाने में दिया आवेदन
मामले को लेकर घायल युवक के पिता बैजू सिंह द्वारा पिपरिया थाने में आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष शंभू शर्मा ने बताया की राजेंद्र सिंह के पुत्र गुड्डू कुमार द्वारा गोली मारने की बात कही गयी है. पूर्व से दोनों पक्षों में जमीन संबंधी विवाद था. मामले की छानबीन की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










